
कावानगर औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग
ख़बर संक्षेप में
गाजियाबाद के कावानगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में रविवार शाम को भीषण आग लग गई। आग की लपटों से निकला धुआं दूर से ही आसमान में गुब्बारे की तरह फैल गया। दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुटी हैं।