
मेरठ में प्रबंध समिति निर्वाचित
ख़बर संक्षेप में
भागीरथी आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति निर्विरोध निर्वाचित हुई। डॉ. ओमपाल सिंह अध्यक्ष, प्रमोद शर्मा प्रबंधक, सुरेश कुमार शर्मा उपाध्यक्ष तथा दिनेश कुमार रस्तोगी कोषाध्यक्ष बने। नवगठित समिति ने विद्यालय एवं बालिका शिक्षा के समग्र विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।