
बांसवाड़ा में बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ख़बर संक्षेप में
बांसवाड़ा में पदला मोड़ के पास पुलिया पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। राहगीरों ने घायल युवक को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। बस चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। अंबापुरा पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।