
झुंझुनू के बाजारों में नवरात्रि की खरीदारी का दौर शुरू
ख़बर संक्षेप में
झुंझुनू में शहरवासियों ने नवरात्रि का त्योहार शुरू होते ही घर सजाने, नए कपड़े, सोने चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहन की खरीदारी शुरू कर दी है। स्थानीय व्यापारी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से टक्कर लेने के लिए छूट दे रहे हैं। नेहरू बाजार, गांधी चौक, मंडावा मोड़, रोड नंबर 1, 2 और 3, स्टेशन रोड के बाजार पूरी तरह से सज चुके हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि दीवाली के साथ ही भैया दूज और शादी के सीजन में भी खरीदारी का दौर जारी रहेगा।