
धान की खरीद में देरी को लेकर करनाल में किसानों की भाजपा कार्यकर्ताओं से झड़प
ख़बर संक्षेप में
करनाल में धान की खरीद में देरी को लेकर किसानों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। घरौंडा स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। कृषि मंत्री ने बारिश और चावल मिल मालिकों की हड़ताल को देरी का कारण बताया।