
गुरुग्राम में फुटपाथ पर बुजुर्गों को मारी फॉर्च्यूनर, महिला की मौत
ख़बर संक्षेप में
सोहना रोड पर एरिया मॉल के पास फुटपाथ पर सो रहे दो बुजुर्गों को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कुचल दिया, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बादशाहपुर से आते समय ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद गाड़ी खड़ी क्रेन से जा टकराई। एक युवक और युवती मौके से भाग गए, पुलिस ने गाड़ी को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।