
कानपुर: रथ यात्रा ने घाटमपुर को भक्ति में डुबोया
ख़बर संक्षेप में
श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित श्री दिगंबर जैन रथ यात्रा कानपुर जिले के घाटमपुर में निकाली गई। ओल्ड हॉस्पिटल रोड, मुख्य चौराहा, मुसानगर रोड पर जैन मार्केट से गुजरते हुए पूरे मार्ग पर भक्तों ने फूलों की वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। रथ यात्रा के दौरान पूरा घाटमपुर भक्ति में डूब गया।