
महाराष्ट्र के सांसदों-विधायकों ने एसआईआर समीक्षा को लेकर सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की
ख़बर संक्षेप में
मतदाता सूची की विशेष गहन समीक्षा और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई से लेकर दिल्ली तक हलचल तेज हो गई है। शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित आंदोलन में सैकड़ों लोगों और नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन से जुड़े तुषार गांधी, इमरान खान समेत 300 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।