
पाली हाईवे पर अचानक ब्रेक लगाने से केमिकल का ट्रक पलटा
ख़बर संक्षेप में
पाली शहर में शनिधाम के पास हाईवे पर रविवार सुबह केमिकल के ड्रम ले जा रहा एक ट्रक पलट गया। आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। सदर थाना पुलिस के अधिकारी पहुंचे और तीन क्रेन लगाकर ट्रक को सीधा किया। ड्राइवर शब्बीर को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना से हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।