
कैथल: ट्रक की टक्कर से चार बच्चों के पिता की मौत
ख़बर संक्षेप में
कैथल के कलायत में जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की टक्कर में चार बच्चों के पिता निरंजन पाल (35) की मौत हो गई। उनके भाई चंद्रसेन ने पुलिस को बताया कि सामने वाले ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगाया था। इस हादसे में कंडक्टर राधे पाल सिंह भी घायल हो गए।