
नवरात्रि के दिन मनसा देवी मंदिर में भक्तों की भीड़
ख़बर संक्षेप में
शरदीय नवरात्रि के पहले दिन पन्की स्थित श्री मनसा देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लग गई। मंदिर परिसर में ब्रह्म मुहूर्त में भव्य आरती होने से 'जय माता दी' और 'जय मां मनसा देवी' के जयघोष गूंज उठे। आरती के बाद मंदिर के कपाट दर्शन के लिए खोल दिए गए। भक्तगण नारियल और फूलों की मालाओं के साथ दर्शन के लिए पहुंचे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण छाया रहा।