
राजस्थान: आज 6 जिलों में बारिश का अलर्ट
ख़बर संक्षेप में
पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज राजस्थान के छह जिलों में येलो रेन अलर्ट जारी किया गया है। बीकानेर संभाग और शेखावाटी के कुछ जिलों में 13 अक्टूबर से हल्की बारिश हो सकती है। देर रात कुछ इलाकों में ठंडी हवाएं और बूंदाबांदी हुई, जिससे दिन का तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।