
अंबेडकर नगर की 25 ग्रामीण सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी
ख़बर संक्षेप में
राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद अंबेडकर नगर की 25 ग्रामीण सड़कों की मरम्मत पर 8.83 करोड़ रुपए खर्च करेगी। मरम्मत कार्य में गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने वाली सड़कों और कई विशिष्ट मार्गों को शामिल किया गया है। सरकार ने 42.50 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली सड़कों की मरम्मत के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।