
राजस्थान के 10वीं कक्षा के छात्रों को दो परीक्षा देनी होगी, फेल नहीं होंगे
ख़बर संक्षेप में
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में अब छात्रों को फेल या सप्लीमेंट्री नहीं लिखेगा। छात्र एक ही शैक्षणिक सत्र में दो परीक्षा देंगे, जिसमें अंतिम परिणाम दोनों को मिलाकर होगा। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले छात्र तीन विषयों में अंक सुधार के लिए दूसरी परीक्षा दे सकते हैं। नई व्यवस्था 2026-27 शैक्षणिक सत्र से शुरू होगी।