पंचायत राज चुनाव कार्यशाला आयोजित
ख़बर संक्षेप में
पंचायत राज चुनाव के बारे में संभावित उम्मीदवारों को जानकारी देने के लिए शनिवार को पंचायत समिति कार्यालय में उम्मीदवार जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। चुनाव पंजीकरण अधिकारी व एसडीएम अभिमन्यु सिंह कुंतल ने चुनाव प्रक्रिया, नामांकन प्रक्रिया व नियमों के बारे में बताया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी चुनाव में उम्मीदवारों को मार्गदर्शन प्रदान करना था।