
शिवसेना नेता की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
ठाणे में हुई शिवसेना नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के मामले में दो आरोपी संतोष कनौजिया और अमित सिंह को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया। प्रयागराज एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच के संयुक्त अभियान के बाद आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नैनी थाने में रखा गया। आरोपियों ने चुनावी दुश्मनी के चलते हत्या की बात कही है।