
कृष्णानगर में काली की तलाश में चार टीमें
ख़बर संक्षेप में
चित्रकार सुखपाल की हत्या के बाद राजेश रावत उर्फ काली का कृष्णानगर में चार पुलिस टीमें तलाश कर रही हैं। पोस्टमार्टम के बाद सुखपाल के शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके गांव बौता ले जाया गया। पुलिस जांच के तहत मकान मालिक और साथियों से भी पूछताछ कर रही है।