सीएसजेएमयू ने विश्व स्वागत्रम 2026 में ग्लोबल बुलेटिन लॉन्च किया
ख़बर संक्षेप में
सीएसजेएमयू ग्लोबल बुलेटिन का शुभारंभ छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में विश्व स्वागत्रम 2026 के दौरान किया गया। इस कार्यक्रम में बांग्लादेश, नेपाल, अफगानिस्तान, मिस्र और विभिन्न अफ्रीकी देशों के 70 से अधिक विदेशी छात्र एक साथ आए। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने दीप प्रज्वलित कर किया।