
घाटमपुर: जुए के छापे में 13 जुआरी गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
रामपुर और साढ़ा थाना क्षेत्र की सीमा से लगे रायपुर गांव में घाटमपुर पुलिस ने छापा मारकर 13 जुआरी को पकड़ा और 26150 रुपए बरामद किए। एसीपी कृष्णकांत के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कई जुआरी फरार भी हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।