
बरी के पास बाइक की टक्कर में महिला की मौत
ख़बर संक्षेप में
फिरोजाबाद-फतेहाबाद रोड पर बरी के पास बाइक की टक्कर में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके भाई को भी गंभीर चोटें आई हैं। मृतका के तीन बच्चों ने मां की ममता खो दी। घटना 6 सितंबर को हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।