
हाथरस में प्रसव के कुछ घंटे बाद महिला की मौत
ख़बर संक्षेप में
हाथरस के सासनी स्थित एक निजी अस्पताल में 27 वर्षीय प्रीति नामक महिला ने ऑपरेशन के जरिए एक बेटे को जन्म देने के कुछ घंटे बाद दम तोड़ दिया। सर्जरी के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल और आशा कार्यकर्ता कृष्णा पर लापरवाही का आरोप लगाया है।