
योगेन्द्र शाक्तावत राजस्थान बार काउंसिल के अध्यक्ष चुने गये
ख़बर संक्षेप में
योगेन्द्र सिंह शाक्तावत ने नीरज कुमार गुर्जर को एक वोट से हराकर राजस्थान बार काउंसिल के अध्यक्ष चुने गये। राजस्थान की 13वीं बार काउंसिल की पहली बैठक जोधपुर में हुई जिसमें अंजली कौशिक को उपाध्यक्ष और राजेश पंवार को बीसीआई सदस्य बनाया गया। काउंसिल ने गायत्री राठौर आदि को सह-अध्यक्ष भी चुना।