
मेरठ पुलिस ने नवरात्र से पहले मांस की दुकानों पर लगाई रोक
ख़बर संक्षेप में
नवरात्र से पहले मेरठ पुलिस ने मंदिरों के पास मांस और चिकन की दुकानों को बंद करते हुए सख्त चेकिंग अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाए गए और मंदिरों के आसपास सफाई को प्राथमिकता दी गई। यह अभियान पूरे लिसड़ी गेट थाना क्षेत्र में चलाया गया।