
जिले में 36 विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी
ख़बर संक्षेप में
दिल्ली में जारी आंदोलन के चलते पुलिस ने 36 विपक्षी नेताओं को नजरबंद कर दिया। शनिवार दोपहर तक सपा और कांग्रेस के नेताओं पर उनके घरों में नजर रखी गई। सपा जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस उनके घर पर डेरा डाले हुए थी।