
महाराजगंज में बाली स्कूल के पास दो बाइक की टक्कर, 4 गंभीर घायल
ख़बर संक्षेप में
महाराजगंज में बाली स्कूल के पास दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल महाराजगंज पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना में रामबेला यादव, रुक्मणी, रोहिणी और मोदी शामिल थे। मोदी दूसरी बाइक पर सवार थे।