
गोरखपुर में एमजी कॉलेज को 7 विकेट से हराकर जुबली ने जीता खिताब
ख़बर संक्षेप में
जुबली इंटर कॉलेज ने एमजी इंटर कॉलेज को 7 विकेट से हराकर 70वीं तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता अपने नाम की। पीएम श्री राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के खेल मैदान में खेले गए फाइनल मैच में एमजी के कप्तान सूर्यांश शुक्ला ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनकी टीम ने 7 विकेट पर 55 रन बनाए। सेमीफाइनल में एमपी इंटर कॉलेज को हराकर जुबली ने फाइनल में जगह बनाई।