
श्री रामलीला महोत्सव में गणेश महाराज की शोभायात्रा सोनाई से शुरू
ख़बर संक्षेप में
मथुरा के सोनाई में 87वां श्री रामलीला महोत्सव शुरू हो गया। रामलीला मैदान से गणेश महाराज की शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा थोक वृंदावनी, थोक कमल, थोक ज्ञान, नगला बाड़ी और मुख्य बाजार से गुजरती हुई पालकी पर भक्तों ने पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा के रामलीला मैदान पर लौटने के साथ ही कार्यक्रम संपन्न हुआ।