
खुटार नगर में 56 लोग कुत्ते के काटने से घायल
ख़बर संक्षेप में
शाहजहांपुर के खुटार नगर में साप्ताहिक बाजार जाने वाले 56 लोगों पर कुत्ते ने हमला कर दिया। घायल लोगों को इलाज के लिए सीएचसी खुटार ले जाया गया, जहां डॉ. गौरव सक्सेना ने एंटी रेबीज वैक्सीन और फर्स्ट एड दिया। इलाके में आवारा कुत्तों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।