
गोहाना, सोनीपत में घर पर सम्मानित हुआ एचसीएस टॉपर
ख़बर संक्षेप में
हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा-2025 में टॉप करने वाले अभिषेक सरोहा को गोहाना स्थित उनके घर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सम्मानित किया। बड़ौली ने अभिषेक की सफलता को मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताते हुए युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। इस उपलब्धि से उनके परिवार, सोनीपत जिले और पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई।