
संजीव अग्रवाल उत्तर भारत के ब्रिक्स ट्रेड कमिश्नर नियुक्त
ख़बर संक्षेप में
सोनीपत निवासी संजीव अग्रवाल को उत्तर भारत का ब्रिक्स ट्रेड कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उत्तर भारत के लघु और मध्यम उद्योगों को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच और विश्व स्तर पर अपने कारोबार को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। अगले दो महीने में विदेश यात्राओं की योजना बनाई जाएगी।