
युवती ने आईफोन और एसी खरीदने के लिए गहने चुराए
ख़बर संक्षेप में
एक युवती ने अपनी चाची के अलमारी से सोने और चांदी के गहने चुराकर अपने प्रेमी को बेचने के लिए दे दिए और उस पैसे से अपने और उसके लिए आईफोन खरीद लिए और चाची के घर में एसी भी लगवा लिया। चाची के घर में बिना उसकी जानकारी के एसी लग गया था। चाची ने अपनी भतीजी और उसके प्रेमी के खिलाफ बारादरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।