
विदेशी ग्रुप ने अलकनंदा क्रूज 5 लाख रुपये में, सैम मानेकशॉ 15 लाख रुपये में बुक किया
ख़बर संक्षेप में
विदेशी ग्रुप ने अलकनंदा क्रूज 5 लाख रुपये में और सैम मानेकशॉ क्रूज 15 लाख रुपये में बुक किया, जिससे देव दीपावली से डेढ़ महीने पहले ही काशी में क्रूज बुकिंग भर गई। विवेकानंद और भागीरथी क्रूज वीवीआईपी के लिए आरक्षित होने से अब गंगा विहार के लिए पर्यटकों को नाव और बजरे पर निर्भर रहना पड़ रहा है। देव दीपावली 24 नवंबर को मनाई जाएगी।