
बाड़मेर में नर्स ने अस्पताल के कर्मचारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया
ख़बर संक्षेप में
राजस्थान के बाड़मेर शहर के एक निजी अस्पताल की नर्स ने अस्पताल के संचालक, डॉक्टर, मैनेजर और अन्य कर्मचारियों पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। नर्स की रिपोर्ट पर महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। महिला प्रकोष्ठ के एएसपी मामले की जांच कर रहे हैं।