
अलवर के अस्पतालों में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल
ख़बर संक्षेप में
अलवर के जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और बाल चिकित्सालय में सफाई कर्मचारियों ने समय पर वेतन नहीं मिलने के बाद हड़ताल कर दी। अस्पताल के वार्ड, गैलरी और परिसर में कचरा जमा होने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी हो रही है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें हर महीने की 7 तारीख तक वेतन नहीं मिलता है। एक कर्मचारी का कहना है कि उसे हर महीने 6-7 हजार रुपये ही मिलते हैं।