
अल्पसंख्यक मोर्चा स्वागत के लिए भाजपा नेता कानपुर पहुंचे
ख़बर संक्षेप में
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा साजिद अनस उस्मानी का कानपुर का पहला दौरा जाजमऊ गंगा पुल से स्वागत कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ। नई चुंगी, फूलबाग सहित 11 स्थानों पर कार्यक्रम चलेगा। इसके बाद शास्त्री नगर स्थित उनके आवास पर कार्यक्रम का समापन होगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है।