
वंदे भारत का कोटा डिविजन में ट्रायल सफल
ख़बर संक्षेप में
भारतीय रेल ने कोटा डिविजन में 16 कोच वाली नई वंदे भारत ट्रेन का 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफल परीक्षण किया। रेल संरक्षा के मुख्य आयुक्त की देखरेख में यह परीक्षण मथुरा से कोटा वाया नागदा लाइन पर किया गया। यह स्वदेशी हाई स्पीड रेल प्रौद्योगिकी विकास में प्रगति का प्रतीक है।