
राजस्थान: आज 6 जिलों में बारिश की संभावना
ख़बर संक्षेप में
पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज राजस्थान के छह जिलों में बारिश होने की संभावना है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनू में 10 और 11 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान गरज और बिजली के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। शेखावाटी में रात भर ठंड बढ़ने वाली है।