बाह बिक्रमपुर में अस्पताल ले जाते समय एम्बुलेंस में बच्चे की मौत
ख़बर संक्षेप में
बाह बिक्रमपुर में अस्पताल ले जाते समय गर्भनाल फंसने से एक बच्चे की मौत हो गई। बाह बिक्रमपुर निवासी केशकान्ति को गुरुवार को दोपहर 12 बजे प्रसव पीड़ा हुई। परिवार ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया, जो 20 मिनट के अंदर आ गई। नर्सिंग स्टाफ ने बाह सीएचसी पहुंचने पर बच्चे को जन्म देने की कोशिश की, लेकिन बच्चा मृत पैदा हुआ। नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों की तत्परता से मां की जान बच गई।