
बाढ़ से प्रभावित लखनऊ के इलाकों में ड्रोन से एंटी लार्वा का छिड़काव
ख़बर संक्षेप में
बाढ़ प्रभावित लोहरामाऊ, दाउदनगर, फैजुल्लागंज में ड्रोन से एंटी लार्वा का छिड़काव कर बीमारी फैलने से रोकने के लिए राहत कार्य तेज किया गया। हजारों लोगों को खाना और पानी बांटा गया, जबकि नगर निगम आयुक्त ने कार्य का जायजा लिया। शनिवार को तीन ड्रोन से छिड़काव का कार्य बढ़ेगा।