
आगरा: सेवला में पुलिसकर्मी के भाई ने शिक्षक के भतीजे को गोली मारी
ख़बर संक्षेप में
सेवला में शुक्रवार रात मधु नगर निवासी जैकी ने शिक्षक नेता के भतीजे बिटू लवानिया के कंधे में गोली मार दी। जैकी का भाई पुलिसकर्मी है। जैकी अपनी बाइक पर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस घटना से सेवला और आसपास के निवासियों में खलबली मची है।