
गणेशपुर तिराहा में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
ख़बर संक्षेप में
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर तिराहा में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर युवक बाइक पर सवार होकर मावना की ओर जा रहा था। सीएचसी मावना के डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से उसके परिवार में शोक की लहर है।