
शिव बारात के साथ शुरू हुई छावनी की रामलीला
ख़बर संक्षेप में
मेरठ में शुक्रवार को छावनी रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित शिव बारात के साथ छावनी की रामलीला शुरू हुई। इस दौरान आकर्षक झांकियों ने काफी ध्यान खींचा और शिव बारात दल मंडी, सदर बाजार जैसे प्रमुख इलाकों से गुजरी। शनिवार से भैंसाली मैदान में रामलीला मंचन शुरू होगा।