
प्रयागराज के हैरिस ने एशियन अंडर-14 डबल्स में जीता सिल्वर
ख़बर संक्षेप में
प्रयागराज के आठवीं कक्षा के छात्र हैरिस खान ने दिल्ली में आयोजित एशियन अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट के डबल्स वर्ग में रजत पदक हासिल किया। जयराज नयन के साथ मिली जीत ने प्रयागराज का नाम रोशन किया। हैरिस और जयराज ने खिताब के लिए खेले गए मुकाबले में भारत और जापान के शीर्ष खिलाड़ियों का सामना किया।