डॉ. ज़की तारिक और स्मिता शर्मा को मिलेगा सर सैयद राष्ट्रीय पुरस्कार
ख़बर संक्षेप में
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में उर्दू विभाग की पुरस्कार समिति द्वारा डॉ. ज़की तारिक और स्मिता शर्मा को सर सैयद राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गाजियाबाद के प्रसिद्ध शायर और विचारक डॉ. तारिक और एमएसएम इकाई की अध्यक्ष स्मिता शर्मा को 16 अक्टूबर को शाम 4 बजे जश्न-ए-सर सैयद समारोह के समापन सत्र में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।