
झांसी में एमएलसी चुनाव से दो प्रत्याशी ने नाम वापस लिया
ख़बर संक्षेप में
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की पत्नी सहित दो प्रत्याशी ने नाम वापसी के अंतिम दिन एमएलसी चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया। दो प्रत्याशी के नाम वापस लेने से चुनावी मैदान में प्रत्याशी कम हो गए हैं, जिससे झांसी में एमएलसी चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। अनुमोदित मतदान केंद्रों की सूची संबंधित जिलों और राजनीतिक दलों को भेज दी गई है।