
वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर में 'सेवा ही संस्कृति है' पर नुक्कड़ नाटक
ख़बर संक्षेप में
वाराणसी के श्री विश्वनाथ मंदिर परिसर में 'सेवा ही संस्कृति है' पर नुक्कड़ नाटक और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और भारत वैभव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता और सेवा भाव को बढ़ावा देना था। संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और छात्रों की भारी भीड़ उमड़ी।