
नामनेर के एसआर अस्पताल में महिला की मौत
ख़बर संक्षेप में
नामनेर के एसआर अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों को पीटा और अस्पताल में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत किया।