
यूपी की 10 राज्यसभा सीटें बिना वोटिंग के भरी गईं
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश की सभी 10 राज्यसभा सीटें बिना वोटिंग के भरी गईं क्योंकि दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। भाजपा के आठ और समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जिससे राज्य में बसपा का राज्यसभा प्रतिनिधित्व समाप्त हो जाएगा।