
मेरठ में ओलावृष्टि, फसल को नुकसान की आशंका
ख़बर संक्षेप में
मेरठ और आसपास के इलाकों में अचानक ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। किसानों को ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवाओं से खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका है। अगले 24 घंटे तक मौसम अस्थिर रहने की संभावना है।