
लखनऊ में चुनाव में धांधली को लेकर आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प
ख़बर संक्षेप में
लखनऊ में आप कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद स्वास्थ्य भवन चौक पर पुलिस से झड़प हुई। आप ट्रेड सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्रा हाथापाई में बेहोश हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को विधानसभा तक पहुंचने से रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया।